क़ैफ़ी आज़मी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
क़ैफ़ी आज़मी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

जब भी चूम लेता हूं..... KAIFI AZMI



Song- जब भी चूम लेता हूं...
Lyricist- क़ैफ़ी आज़मी
Singer- रूप कुमार राठौर

Music- रूप कुमार राठौर
Album- प्यार का जश्न




जब भी चूम लेता हूं इन हसीन आंखों को
सौ चराग अंधेरे में झिलमिलाने लगते हैं



फूल क्या शग़ूफ़े(कलियां) क्या, चांद क्या सितारें क्या
सब रक़ीब(दुश्मन) क़दमों पर सरझुकाने लगते हैं



फूल खिलने लगते हैं उजड़े-उजड़े ग़ुलशन में
प्यासी-प्यासी धरती पर अब्र(बादल) छाने लगते हैं


लम्हें भर को ये दुनिया ज़ुल्म छोड़ देती है
लम्हें भर को सब पत्थर मुस्कुराने लगते हैं